पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न…

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश

शासन के मंशानुरूप प्राथमिकता से पात्र जनों तक पहुंचाएं लाभ-कलेक्टर

कटारा। कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, मनरेगा, आजीविका मिशन अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, सर्व जनपद सीईओ तथा जिला पंचायत के सभी अधिकारी, अभियंता एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने मनरेगा अंतर्गत जनपदवार ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यों की स्वीकृति एवं पूर्णता की समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ण हुए कार्यों में सीसी लगाने को कहा। इस दौरान उन्होंने मानव दिवस सृजन एवं मजदूरी भुगतान के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अपूर्ण आंगनबाड़ी भवनों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कटारा ने नवा तरीया आय के जरिया योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण एवं अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी निर्माणाधीन कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीणों को पंचायतवार रोजगार उपलब्ध कराएं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *