एक दिन में एवरेस्ट फतह करने वालों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड; 274 पर्वतारोहियों ने छुआ दुनियां की सबसे ऊंची चोटी…

इतिहास। माउंट एवरेस्ट पर इस बार इतिहास रच दिया गया। नेपाल की ओर से सिर्फ एक ही दिन में 274 पर्वतारोहियों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट फतह कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 223 लोगों के एवरेस्ट पहुंचने का रिकॉर्ड साल 2019 में बना था।

बताया जा रहा है कि खराब मौसम और बर्फीले खतरे की वजह से इस बार क्लाइम्बिंग सीजन देर से शुरू हुआ था। जैसे ही मौसम साफ हुआ, बड़ी संख्या में पर्वतारोहियों ने एक साथ शिखर की ओर चढ़ाई शुरू कर दी। इसी कारण एवरेस्ट के “डेथ जोन” में लंबी कतारें भी देखने को मिलीं।

नेपाल सरकार ने इस सीजन में लगभग 494 क्लाइम्बिंग परमिट जारी किए हैं। हर परमिट की कीमत करीब 15 हजार डॉलर बताई जा रही है। हालांकि पर्वतारोहण विशेषज्ञ लगातार एवरेस्ट पर बढ़ती भीड़ को लेकर चिंता जता रहे हैं। उनका कहना है कि ज्यादा भीड़ पर्वतारोहियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

इस सीजन में कई और रिकॉर्ड भी बने। नेपाल के मशहूर शेरपा पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 32वीं बार एवरेस्ट फतह कर अपना ही रिकॉर्ड और मजबूत कर दिया, जबकि ल्हाक्पा शेरपा 11वीं बार एवरेस्ट चढ़ने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *