पाकिस्तान में मातम: शादी में जा रही वैन खाई में गिरी; 11 लोगों की दर्दनाक मौत…

पाकिस्तान। खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में पहाड़ी रास्ते पर बड़ा हादसा हुआ। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी वैन गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

पाकिस्तान के स्वात जिले में रविवार देर रात यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ, जब एक यात्री वैन मालम जब्बा से सैर टेलीग्राम इलाके की ओर जा रही थी। पहाड़ी मोड़ पर अचानक ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण हट गया और वैन सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत-बचाव अभियान शुरू किया। बाद में रेस्क्यू 1122 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सईदू शरीफ अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संकरी पहाड़ी सड़क और तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *