सांसद बृजमोहन ने कहा रात में हुई कार्रवाई से सरकार और संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा; पार्टी फोरम पर उठाऊंगा मामला…

नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर BJP सांसद बृजमोहन नाराज, बोले- पार्टी की बदनामी हुई

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस मामले पर अपनी ही सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस घटना से भारतीय जनता पार्टी की बदनामी हुई है और इसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की शिकायत पार्टी के उचित फोरम पर करेंगे।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यदि कार्रवाई करनी ही थी तो मानवीय तरीके से और लोगों को पर्याप्त समय देकर की जानी चाहिए थी। उनका आरोप है कि रात के समय मकान तोड़े जाने से जनता में गलत संदेश गया और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

गौरतलब है कि नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में मकानों पर बुलडोजर चलाया गया था। इसके बाद प्रभावित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और मामला राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया। विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार को लगातार घेर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *