बेजुबान पर बेरहमी का अंजाम: की त्वरित कार्रवाई, जामुल में दो आरोपी गिरफ्तार
जामुल। जिला दुर्ग थाना जामुल क्षेत्र के एमपीईबी चौक में एक बेजुबान कुत्ते को बेरहमी से पीटकर मारने के मामले में दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 01.03.2026 की रात्रि लगभग 03:30 बजे एमपीईबी चौक जामुल क्षेत्र में गली के एक कुत्ते को गंभीर रूप से पीटने की सूचना प्राप्त हुई।
प्रार्थी मदन साहू (निवासी एमपीईबी चौक, जामुल) की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोप है कि मोहल्ले के मुर्तुजा अली (30 वर्ष) एवं राहुल मारकण्डे (23 वर्ष) ने कुत्ते को गंभीर रूप से मारपीट कर उसकी जान ले ली।
थाना जामुल में अपराध क्रमांक 136/2026 दर्ज कर:
- धारा 325, 3(5) बीएनएस
- पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11
के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
त्वरित घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
साथ ही उनके विरुद्ध पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, सउनि महफूज खान, आरक्षक महात्मा साहू, अतुल सिंह, तोषण चन्द्राकर, चंदन सिंह एवं पी. संतोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पशुओं के प्रति किसी भी प्रकार की क्रूरता दंडनीय अपराध है। ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कानून और मानवीय संवेदनाओं के विरुद्ध कृत्य करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
समाज में संवेदनशीलता बनाए रखें – बेजुबानों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।