भिलाई। जामुल थाना पुलिस ने भगवा कपड़े पहनकर साधु के भेष में क्षेत्र में भीख मांग रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ शुरू की है। युवक की हरकतें संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध युवक क्षेत्र में भगवा वस्त्र पहनकर भीख मांग रहा था। लोगों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना लाकर पूछताछ करने पर युवक ने पहले अपना नाम यादव बताया, लेकिन बाद में पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम हवलदार,पिता का नाम मुस्तफा बताते हुए खुद को मुस्लिम बताया।
पुलिस को युवक के पास से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान मुस्लिम युवक के रूप में हुई। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका सुखराती नाम का दोस्त निगम जोन दफ्तर के पास स्थित मजार के पास रुका हुआ है।
युवक की निशानदेही पर पुलिस ने मौर्या टॉकीज के पास से दूसरे व्यक्ति को भी हिरासत में लिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस दोनों की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।।