वीर शहीद हेमू कालाणी स्मारक तिराहा पर सिंधी समाज द्वारा राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और पुष्पांजलि सभा का आयोजन…

दुर्ग। सिंधी समाज ने शहीद हेमू कालाणी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलिदुर्ग। शहर में वीर शहीद हेमू कालाणी स्मारक पर सिंधी समाज द्वारा शहीद हेमू कालाणी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों के साथ पुष्पांजलि सभा का आयोजन कर अमर शहीद को नमन किया।

कार्यक्रम में समाज की रचनात्मक संस्था भारतीय सिंधु सभा, दुर्ग इकाई द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में सिंधी समाज के साथ-साथ सिख समाज के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभाई, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

पुष्पांजलि सभा में प्रमुख रूप से प्रो. धनराज भावनानी, ईश्वर पंजाबी, लक्ष्मण गणेशानी, किशन आहूजा, टेकन दास फुलवानी, खेमचंद मध्यानी, पारमल शोभानी, नरसिंग कुकरैती, डॉ. राजपाल, आसनदास मोहनानी, शंकर गणेशानी, राजू पाहुजा, नरेश तेजवानी, गोविंद आहूजा, आकाश अल्ला और विशाल राजपाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि-

शहीद हेमू कालाणी केवल सिंधी समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं।
उनका बलिदान आज भी युवाओं को देशभक्ति, साहस और निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि आज़ की पीढ़ी को ऐसे वीर सपूतों के जीवन से सीख लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि समाज में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को मज़बूत करना भी रहा। अंत में सभी उपस्थितजनों ने शहीद हेमू कालाणी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *