सरकारी अफसर की पत्नी को बंधक बनाकर दुष्कर्म: रायपुर के स्वर्णभूमि का कारोबारी गोपाल गोयल गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में सरकारी अफसर की पत्नी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में स्वर्णभूमि निवासी कारोबारी गोपाल गोयल को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सेकेंड-हैंड गाड़ियों का कारोबार करता है। बताया जा रहा है कि उसने महिला को किसी बहाने से अपने पास बुलाया और फिर कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर सिविल लाइन थाना पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी गोपाल गोयल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।