पीएम मोदी के जन्म दिवस पर बीजेपी जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक ने महिला मोर्चा की टीम के साथ मंदिर में किया हवन पूजन; राष्ट्र कल्याण की मांगी प्रार्थना…

भिलाई के घड़ी चौक स्थित हनुमान मंदिर में भाजपा महिला मोर्चा ने भजन-कीर्तन के साथ प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, भिलाई जिला की ओर से सुपेला स्थित घड़ी चौक हनुमान मंदिर में हवन-पूजन एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजा-अर्चना और हवन किया। इसके बाद भजन-कीर्तन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यकर्ताओं ने देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की भी मंगलकामना की।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और राष्ट्रहित की भावना के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से देश की प्रगति, जनकल्याण और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया गया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की स्वाती गुप्ता, निर्मला नायडू, प्रभा रानी साहू, सबिता नाहक, सरला आचार्य, गीता विश्वकर्मा, पुष्पलताकर, यशोदा निर्मलकर, सुगंधी सोनी, कंचन सोनी, सरोज सिंह, सबुजा देवी, अनुपमा शुक्ला, कुलविंदर कौर, रानी कौर, शैल्ली साहू, बसंता खरे, आशा हिरवे, निहारिका सिंह, उर्मिला शर्मा, मिथिला किचिरिया, संजीता देवी, सुरभि साहू, मीरा बोरकर, अरुणा सिंह, योजना दहाके, स्नेहा शुक्ला, परमजीत कौर, पुष्पा गेंद्र, ममता जांघेल, रूपेश्वरी वर्मा, नीलम वर्मा, अंजलि पटनायक एवं प्रीति सरू सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *