ट्रक ने रौंदा, काम करने जा रही महिला की दर्दनाक मौत…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर स्थित पुलगांव चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार महिला सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। पुलगांव चौक पर सड़क पार करते समय वह अचानक ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं । ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने पुलगांव चौक पर: भारी वाहनों की तेज रफ्तार, ट्रैफिक व्यवस्था की कमी , पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन से सख्त कार्रवाई व सुरक्षा इंतजाम की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *