महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की दर्दनाक मौत
बारामती। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार एक विमान दुर्घटना में निधन हो गए। यह हादसा आज सुबह बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुआ, जब उनका चार्टर विमान रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस और विमानन अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना बेहद गंभीर थी और विमान आग की लपटों में बदल गया।
अजित पवार के अलावा विमान में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें:
डिप्टी CM अजित पवार
दो पायलट (कप्तान सुमित कपूर और को-पायलट सांभवी पाठक)
और अन्य दो यात्री शामिल थे।
इन सभी की दुर्घटना में मौत हो गई है कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा है।
डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार मुंबई से बारामती के लिए अपने चार्टर्ड प्राइवेट विमान में सवार हुए। वे पुणे जिले में 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों की तैयारियों और प्रचार कार्यक्रमों के लिए जा रहे थे।
दूसरी लैंडिंग की कोशिश करते समय विमान रनवे से फिसल गया और नियंत्रण खो बैठा।
विमान रनवे के समीप गिरते ही धुएँ और आग की लपटों में बदल गया। क्रैश इतना भीषण था कि विमान बुरी तरह जल गया। पहल वन घटनास्थल पर ही राहत-बचाव टीम पहुँची।
हादसे का कारण अभी जांच के दायरे में है; तकनीकी गड़बड़ी या मौसम एक संभावना बताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि बाकी है।
दुर्घटनाग्रस्त विमान Learjet 45XR मॉडल का था और इसे VSR एविएशन / VSR वेंचर्स कंपनी ने संचालित किया था।
हादसे के लगभग कुछ मिनट पहल ही अजित पवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को याद किया था यह पोस्ट हादसे से कुछ ही मिनट पहले शेयर हुआ था।
महाराष्ट्र सरकार ने इस हादसे के बाद राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
बड़ी राजनीतिक हस्तियों और आम जनता ने अपने-अपने स्तर पर शोक व्यक्त किया है।
फिल्म और टीवी जगत के कलाकारों ने भी इस हादसे पर दुख जताया है।
अजित पवार एक अनुभवी राजनेता थे, जो कई दशकों से महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय रहे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभाग संभाले और उपमुख्यमंत्री के रूप में राज्य सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।