जनगणना कार्य में बाधा डालने वाले आरोपी पर धमधा पुलिस की कार्रवाई…

धमधा। जिला दुर्ग के थाना धमधा क्षेत्र में जनगणना कार्य में बाधा पहुंचाने और शासकीय कर्मचारी से दुर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। मामले में जनगणना अधिनियम 1948 एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 13 मई 2026 को प्रार्थी अशोक कुमार देवांगन (32 वर्ष), निवासी देवांगन पारा, धमधा ने थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 12 मई 2026 को पटेल होटल, धमधा में जनगणना संबंधी शासकीय कार्य के दौरान आरोपी संतोष पटेल ने वाद-विवाद करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।

रिपोर्ट के आधार पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 123/2026 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 296, 221 बीएनएस तथा जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।

आरोपी

  • संतोष पटेल, निवासी धमधा, जिला दुर्ग

घटनास्थल

पटेल होटल, थाना धमधा क्षेत्र, जिला दुर्ग

प्रकरण में आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य साक्ष्य संकलित किए गए हैं। कार्रवाई में उप निरीक्षक एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ने आम नागरिकों से अपील की है कि शासकीय कार्यों में सहयोग करें और किसी भी सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *