तमिलनाडु में सरकार बनाने की तैयारी; 7 मई को CM पद की शपथ लेंगे थलापति विजय…

108 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बने, लेकिन बहुमत से 10 सीट दूर; गठबंधन पर टिकी नजर

तमिलनाडु। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां अभिनेता से नेता बने थलापति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका शपथ ग्रहण समारोह 7 मई को तय किया गया है।

हालांकि, उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है, लेकिन यह बहुमत के जादुई आंकड़े 118 से 10 सीट पीछे रह गई है।

इस स्थिति में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, विजय को सरकार बनाने के लिए अन्य दलों का समर्थन लेना पड़ सकता है या फिर वे अल्पमत सरकार भी बना सकते हैं।

2026 के विधानसभा चुनाव में TVK ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए बड़ा उलटफेर किया और पारंपरिक दलों DMK और AIADMK को पीछे छोड़ दिया।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विजय बहुमत जुटाकर स्थिर सरकार बना पाएंगे या तमिलनाडु में गठबंधन की राजनीति का नया दौर शुरू होगा। फिलहाल सभी की नजर शपथ ग्रहण से पहले होने वाली राजनीतिक हलचल पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *