फुलबासन बाई से मिलने सुकुल दैहान जाएंगे विधायक देवेंद्र यादव: बोले पद्मश्री भी सुरक्षित नहीं तो आम बहन-बेटियां कैसे होंगी…

अपहरण के प्रयास की घटना के बाद जताई चिंता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल; दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

राजनांदगांव। भिलाई विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बुधवार सुबह 10 बजे ग्राम सुकुलदैहान पहुंचकर से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को उनके साथ हुए अपहरण के प्रयास की घटना के बाद विधायक ने गहरी चिंता व्यक्त की है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की शान और पद्मश्री सम्मानित फुलबासन बाई के साथ इस तरह की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है और यह दर्शाती है कि अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जब एक पद्मश्री सम्मानित महिला ही खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं, तो आम बहनों और बेटियों की सुरक्षा की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

विधायक ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की अपील करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फुलबासन बाई को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह बेमेतरा जिले के तीन लोगों ने फुलबासन यादव को बहाने से कार में बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया था। हालांकि पर नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *