प्रेस क्लब चुनाव: नामांकन 23-24 फरवरी से, मतदान 1 मार्च को! 5000 तक शुल्क, रिक्त पदों पर होगा जोरदार मुकाबला…

प्रेस क्लब चुनाव: नामांकन 23-24 फरवरी से, मतदान 1 मार्च को! 5000 तक शुल्क, रिक्त पदों पर जोरदार मुकाबला

भिलाई। प्रेस क्लब के आगामी चुनावों की पूरी समय-सारिणी जारी। सदस्यता नवीनीकरण 20 से 22 फरवरी तक शाम 6 से रात 8:30 बजे तक होगा, शुल्क मात्र 60 रुपये। 22 फरवरी रात 8:30 के बाद नवीनीकरण अमान्य।

नामांकन प्रक्रिया-

विभिन्न पदों एवं कार्यकारिणी के लिए आवेदन पत्र 23 एवं 24 फरवरी को वितरित होंगे। नामांकन 25 फरवरी रात 8:30 बजे तक जमा करने का अंतिम समय है। देरी से आए आवेदन निरस्त हो जाएंगे। प्रत्येक नामांकन के साथ शुल्क जमा अनिवार्य, साथ ही दो प्रस्तावक और दो समर्थक जरूरी।नाम वापसी व घोषणा

नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 रात 8:30 बजे।

स्क्रूटनी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची उसी रात घोषित होगी।मतदान व मतगणना
1 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रेस क्लब भवन, नेहरू रोड, सुपेला में मतदान।

भोजनावकाश के बाद अपराह्न 3 बजे से मतगणना शुरू।

नामांकन शुल्क –

अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष: 5000 रुपये उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कार्यालय सचिव एवं अन्य पद: 2000 रुपये कार्यकारिणी सदस्य: 1000 रुपये नाम वापसी या परिणाम के बाद शुल्क रिफंड नहीं।

पद-

अध्यक्ष (1), वरिष्ठ उपाध्यक्ष (1), उपाध्यक्ष (2), महासचिव (1), सचिव (2), कोषाध्यक्ष (1), सहसचिव (1), कार्यालय सचिव (1) एवं कार्यकारिणी सदस्य (6)।चुनाव समिति (अशोक पंडा, अरविंद सिंह, रमेश गुप्ता, संतोष मिश्रा, संतोष तिवारी, मिथलेश ठाकुर) ने सभी सदस्यों से शांतिपूर्ण सहयोग की अपील की है। समिति का निर्णय अंतिम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *