दुर्ग। थाना सुपेला पुलिस ने मोबाइल बैंकिंग चालू कराने के बहाने साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को घटना के चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने त्वरित पतासाजी कर दोनों को न्यायालय में पेश किया।मुख्य बिंदुप्रार्थी हैप्पी सिंह (34 वर्ष), निवासी जोन-03 खुर्शीपार भिलाई का बैंक खाता व सिम कार्ड दुरुपयोग कर ठगी की कोशिश।अपराध क्र. 288/2026 में धारा 318(4), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज।जप्त: मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज व सिम संबंधी सामग्री।
प्रार्थी हैप्पी सिंह ने छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, भिलाई-03 में खाता खोला था। मोबाइल बैंकिंग में समस्या पर परिचित आशीष कुमार से संपर्क किया।
20 जनवरी 2026 को आकाश गंगा, सुपेला में अपना सिम व बैंक डिटेल्स दे दिया, लेकिन आरोपी ने संपर्क तोड़ दिया। बाद में पता चला कि ये विवरण साइबर ठगी के लिए बेच दिए गए। पुलिस ने जांच में दूसरे आरोपी को भी चिन्हित कर गिरफ्तार किया।
आरोपी
आशीष कुमार, निवासी शिवाजी नगर खुर्शीपार, भिलाई।सुरजा कुमार सोनी (20 वर्ष), निवासी पावर हाउस कैंप-02, छावनी, दुर्ग।
थाना प्रभारी विजय कुमार यादव, सहायक उपनिरीक्षक राजीव उर्वशा, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र चंद्राकर, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह व स्टाफ ने त्वरित एक्शन लिया।
दुर्ग पुलिस की अपील:
बैंक खाता, OTP, सिम या गोपनीय जानकारी किसी को न दें। समस्या पर बैंक या हेल्पलाइन से संपर्क करें। साइबर ठगी में तुरंत पुलिस को बताएं।