नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 के लिए ₹9.20 करोड़ में खरीदा जाना देश भर में विवाद का विषय बन गया है। इस फैसले के बाद कई राजनेताओं और धर्मगुरुओं ने टीम के को-ओनर और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर तीखे हमले किए हैं, जिसमें उन्हें “देशद्रोही” और “गद्दार” जैसे शब्दों से भी नवाज़ा गया है।
बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम में शामिल किया है। रहमान इस नीलामी में खरीदे गए इकलौते बांग्लादेशी खिलाड़ी हैं, जिनके चयन के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू हो गई।
बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर फिलहाल कोई प्रतिबंध नहीं है और मुस्ताफिजुर रहमान IPL 2026 में खेल सकते हैं, हालांकि राजनीतिक माहौल और भावनात्मक विवाद के कारण आलोचना तेज़ है।
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने इस मामले पर शाहरुख खान पर तीखा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि शाहरुख “हीरो नहीं हैं,” और उन्हें “गद्दार” करार दिया, यह दावा करते हुए कि उनका कोई चरित्र नहीं है और उनका काम देशहित के खिलाफ रहा है।
दूसरी ओर धार्मिक कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भी KKR और शाहरुख खान के फैसले पर गहरा ऐतराज जताया है। ठाकुर ने कहा कि भारत और हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं होना चाहिए था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर खिलाड़ी टीम में बरकरार रहा तो KKR का बहिष्कार किया जा सकता है और इसे जनता “जीरो बना देगी”।
वहीं अन्य विरोधी बयान में संगीत सोम, उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक, ने शाहरुख खान को “देशद्रोही” कहा और आरोप लगाया कि उन्हें भारत और उसके लोगों से मिली पहचान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले “भारत की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी” और यह देशहित के खिलाफ है। महंत रविंद्र पुरी ने भी शाहरुख से कहा कि उन्हें शहरवासियों की भावनाओं का पूरा सम्मान करना चाहिए और ऐसे निर्णय वापस लेने चाहिए।
यह विवाद सोशल मीडिया पर भी फैल चुका है, जहां समर्थन और विरोध दोनों तरफ के तर्क सामने आए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि खेल में राजनीति और भावनाओं को नहीं लाना चाहिए, वहीं कई समूह इसे राष्ट्रीय भावनाओं के खिलाफ बता रहे हैं।
बीसीसीआई ने फिलहाल मामले पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है कि मुस्ताफिजुर रहमान के IPL में खेलने पर कोई रोक होगी या नहीं, लेकिन यह विवाद आगामी सीज़न से पहले प्रमुख चर्चा में बना हुआ है।
बहरहाल कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को ₹9.20 करोड़ में खरीदा है जिसको लेकर
धार्मिक और राजनीतिक नेताओं ने शाहरुख खान पर तीखे आरोप लगाए हैं।
देवकीनंदन ठाकुर ने टीम और BCCI को खिलाड़ी हटाने की चेतावनी दी है फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और जनता के बीच व्यापक बहस का विषय बना हुआ है।