सुबह 6 बजे मरीन ड्राइव से होगी शुरुआत, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग की ओर से 3 जुलाई को राजधानी रायपुर में ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन किया जाएगा। “सहकारिता की भावना के साथ, एक कदम समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारिता, स्वास्थ्य और सामूहिक विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
दौड़ का आयोजन शुक्रवार सुबह 6 बजे तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव से शुरू होगा। इसमें प्रदेशभर से नागरिक, युवा, विद्यार्थी, किसान, सहकारी संस्थाओं के सदस्य और विभिन्न वर्गों के लोग भाग लेंगे।
आयोजकों के अनुसार पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इससे लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहन मिलेगा।
सहकारिता विभाग ने बताया कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि सहकारिता को मजबूत करने, समाज में सहयोग की भावना बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का जनजागरण अभियान है। विभाग ने प्रदेशवासियों से बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल होकर समृद्ध और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूत करने की अपील की है।