NEET पेपर लीक पर समय रैना का पुराना वीडियो फ़िर वायरल; मेडिकल छात्रों पर किए मज़ाक से छिड़ी नई बहस…

India’s Got Latent 2′ के क्लिप पर सोशल मीडिया बंटा, कुछ ने कहा कड़वा सच तो कुछ ने बताया छात्रों की भावनाओं का मजाक।

कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह ‘India’s Got Latent 2’ का एक पुराना वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में समय रैना NEET पेपर लीक विवाद का जिक्र करते हुए मेडिकल छात्रों पर व्यंग्य करते नजर आते हैं। उनके इस स्टैंड-अप क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है।

वायरल क्लिप में समय रैना पेपर लीक और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की स्थिति पर तंज कसते हैं। कुछ यूजर्स इसे सिस्टम की खामियों पर कटाक्ष बताते हुए कॉमेडी का हिस्सा मान रहे हैं, जबकि कई लोगों का कहना है कि लाखों मेहनती छात्रों की परेशानियों का मजाक उड़ाना उचित नहीं है।

NEET पेपर लीक का मुद्दा पहले से ही देशभर में संवेदनशील रहा है और इस कारण लाखों अभ्यर्थियों को मानसिक तनाव और अनिश्चितता का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस वीडियो के दोबारा वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर समय रैना की टिप्पणियों को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *