भिलाई हुडको: घरों में घुसा सीवरेज पानी, लोगों में भारी परेशानी…

हुडको सेक्टर में घरों में घुस रहा सीवरेज का पानी

भिलाई। हुडको सेक्टर में सीवरेज व्यवस्था बिगड़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई घरों में गंदा सीवरेज का पानी घुस रहा है, जिससे रहवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियां और सीवरेज लाइनें जाम हैं, जिसकी शिकायत कई बार नगर निगम से की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।

पार्षद को कहने पर वह ऊपर ऊपर की सफाई करवा देता है लेकिन हालात जस की तस बनी रहती है, गंदा पानी घरों में भरने से बदबू फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। निवासियों ने मांग की है कि निगम जल्द से जल्द सीवरेज लाइन की सफाई और मरम्मत कर समस्या का समाधान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *