भिलाई में 1 मई को मांस दुकानें रहेंगी बंद
भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में संचालित सभी पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानें 1 मई 2026 (शुक्रवार) को बंद रहेंगी।
यह निर्णय बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लिया गया है।
प्रशासन ने सभी संचालकों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं।