चलती स्कूटी पर ‘लव शो’, बिलासपुर में वीडियो ने मचाया बवाल
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाईवे पर स्कूटी से खतरनाक तरीके से सफ़र और रोमांस करता कपल और बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले युवक का वीडियो वायरल हुआ है। एसएसपी रामगोपाल करियारे ने मामले में कार्रवाई की बात कही है उन्होंने कहा बीच सड़क स्कूटी में इस तरह की हरकत अशोभनीय है और पहचान की प्रक्रिया जारी है।
बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार एक कपल का खतरनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें चलते वाहन पर लापरवाही से बैठकर सफर में रोमांस किया जा रहा था। वीडियो में एक दूसरा युवक भी गाड़ी चलाता नजर आया, जबकि वह बिना हेलमेट था। मामला वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की बात कही है
जानकारी के मुताबिक, वीडियो बिलासपुर-रतनपुर रोड से जुड़ा बताया जा रहा है। इसमें सड़क सुरक्षा नियमों की खुली अनदेखी दिखाई दे रही है, जिससे लोगों में नाराजगी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है और नियमों के तहत कार्रवाई होगी
यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बिलासपुर में इसी तरह स्कूटी पर कपल के रोमांस का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने चालान की कार्रवाई की थी।