मां राजराजेश्वरी के दरबार में भाजपा महिला मोर्चा, मुख्यमंत्री के दीर्घायु के लिए की विशेष पूजा…

राजराजेश्वरी मंदिर में भाजपा महिला मोर्चा की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर लिया विकास का संकल्प

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सरला आचार्य के साथ स्वाति गुप्ता, अनुपमा शुक्ला, बसंता खरे, स्नेहा शुक्ला, निर्मिला नायडू, ममता भारद्वाज, मीना गिरी, लक्ष्मी बघेल, लक्ष्मी जोशी, उर्मिला शर्मा, प्रेमलता चंद्राकर और श्यामा सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बहनों के लिए लिए गए संकल्पों को पूरा किया जा रहा है।

इधर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को और अधिक प्रगतिशील, समृद्ध और खुशहाल बनाने का संकल्प लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *