बलरामपुर। बलरामपुर जिले की अमृत छात्र माध्यमिक शाला, खुटहन में पढ़ने वाले छात्र आलोक (6वीं कक्षा) की दर्दनाक मौत हो गई। आलोक के पिता रमेश देवांगन मजदूरी करते हैं।
घटना गुरुवार को मध्यान भोजन के बाद हुई। बताया गया है कि आलोक दोस्तों के साथ खेल रहा था और खेलते-खेलते आंगनबाड़ी भवन तक पहुंच गया। इस दौरान उसे पेशाब लगी और जैसे ही वह पेशाब कर रहा था, निर्माणाधीन भवन का छज्जा भरबराकर उसके ऊपर गिर गया।
स्थानीय लोगों और स्कूल कर्मचारियों ने तुरंत आलोक को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही वाड्रफ नगर थाना पुलिस और अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी वैभव बैंकर ने कहा कि इस घटना में मृत्यु का मामला (मर्ग) कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। एसडीओपी जांच कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
घर वाले रो-रो कर बुरा हाल हैं। शिक्षा अधिकारी मनीराम ने बताया कि विकासखंड अधिकारी को मौके पर भेजा जाएगा, और उनके आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।