मैसूर में विवाहिता की संदिग्ध मौत; परिजनों ने लगाया दहेज हत्या की…

घर में फंदे से लटका मिला शव, परिवार बोला- दहेज के लिए किया जाता था परेशान; पुलिस ने शुरू की जांच।

मैसूर: कर्नाटक के मैसूर शहर के सरस्वतीपुरम इलाके में एक 30 वर्षीय विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान संध्या के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही संध्या को दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *