पाकिस्तान में आतंकी हमला; सैन्य चौकी पर धावा; 8 जवानों की मौत…

बारूद से भरे वाहन और गोलीबारी से किया हमला, 35 से ज्यादा घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी पर बड़ा हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम आठ पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हमलावरों ने विस्फोटकों से भरे वाहन से चौकी को निशाना बनाया, जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हमला अफगानिस्तान सीमा के पास स्थित सुरक्षा पोस्ट पर देर रात किया गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के कई इलाकों में उसकी आवाज सुनी गई और चौकी का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी हमलावरों को मार गिराने का दावा किया है।

प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हाल के दिनों में पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में आतंकी घटनाओं में तेजी आई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *