रायपुर। रायपुर में 8 साल के बच्ची को किडनैप कर उसका रेप किया गया है लड़की सिग्नल में पैसे मांग कर गुजर बसर करती थी इसी दौरान एक कर ड्राइवर ने उसे खाना खिलाने के बहाने गाड़ी में ले गया और वीआईपी इलाके में ले जाकर शर्मनाक हरकत की।
पुलिस ने सिग्नल के सीसीटीवी कैमरे की मदद से सुबह 4 बजे आरोपी ड्राइवर नवीन को गिरफ्तार कर लिया,
यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है बच्ची तेलीबांधा सिग्नल में ही लोगों से पैसे मांग रही थी इसी दौरान ड्राइवर नवीन ने खाना खिलाने के बहाने बच्ची को गाड़ी में बैठा कर ले गया और वीआईपी रोड में ले जाकर बच्ची से रेप किया।
बहुत समय तक बच्ची परिजनों के पास नहीं पहुंची तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
तुरंत ही एसीसीयू तेलीबांधा थाने की टीम ने सीसीटीवी खंगालना शुरू किया, पुलिस रात भर आरोपी के तलाश में भटकती रही सुबह 4:00 बजे आरोपी नवीन पकड़ा गया।
बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, आरोपी ने रेप की बात स्वीकार कर ली है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे के कार्यवाही कर रही है।
पुलिस ने आरोपी नवीन के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारी जल्द ही कुछ खुलासे करने वाली है।
गौरतलब है कि इसी तरह की घटनाएं रायपुर क्षेत्र में ज्यादा देखी जा रही है, 2022 में रायपुर के सड्डू बीएसयूपी कॉलोनी में 14 साल के नाबालिक ने 8 साल की बच्ची का अपहरण कर रेप किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी थी, बच्ची का शव 5 दिन बाद मिला था।
अप्रैल 2025 में रायपुर पंडरी के 13 साल के लड़के ने 3 साल की मासूम से रेप किया, चॉकलेट के बहाने वह बच्ची को ले गया था
वही हाल में ही जनवरी 2026 में सिविल लाइन में 65 साल के अब्दुल सज्जाद ने 9 साल की बच्ची से 5 दिनों तक रेप किया था। प्रशासन ने उसके घर दुकान पर बुलडोजर एक्शन लिया था।