प्रयागराज में ‘किराये की कोख’ रैकेट का सनसनीखेज आरोप
15 साल की हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर IVF सेंटर में ऑपरेशन; पीड़िता कोमल, मां शालिनी ने दर्ज कराई शिकायत –
प्रयागराज/उत्तर प्रदेश। प्रयागराज से एक चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है, जहां 15 साल की नाबालिग हिंदू लड़की को कथित तौर पर किराये की कोख के धंधे में फंसाने की कोशिश का आरोप लगा है।
पीड़िता की पहचान कोमल (15) के रूप में हुई है, जबकि उसकी मां शालिनी ने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि एक मुस्लिम महिला जोया ने लड़की को बहला-फुसलाकर IVF सेंटर तक पहुंचाया और वहां मेडिकल प्रक्रिया कराई गई।
पीड़िता की मां शालिनी के अनुसार, आरोपी महिला जोया ने उनकी बेटी कोमल को बेहतर जीवन, पैसे और एप्पल आईफोन का लालच देकर अपने प्रभाव में लिया। इसके बाद उसे प्रयागराज के एक निजी IVF सेंटर ले जाया गया, जहां मेडिकल प्रक्रिया के जरिए अंडाणु निकालने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत में कहा गया है कि कोमल नाबालिग है और उसे न तो प्रक्रिया की सही जानकारी दी गई, न ही उसकी या परिजनों की वैध सहमति ली गई।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी महिला ने लड़की को यह कहकर ब्रेनवॉश किया कि-
थोड़े समय में महंगे फोन, पैसे और आरामदायक जिंदगी मिल जाएगी।
इसी लालच में नाबालिग को किराये की कोख से जुड़े नेटवर्क में धकेलने की कोशिश की गई।
पीड़िता की मां शालिनी ने कहा कि-
उनकी बेटी को जानबूझकर मानसिक रूप से प्रभावित किया गया।
नाबालिग होने के बावजूद मेडिकल ऑपरेशन कराया गया।
यह पूरा मामला मानव तस्करी, नाबालिग के शोषण और अवैध सरोगेसी से जुड़ा हो सकता है, उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में जोया नाम की महिला को मुख्य आरोपी बताया गया है, जिस पर
नाबालिग को बहला-फुसलाने
किराये की कोख के लिए तैयार कराने
IVF सेंटर तक ले जाने
जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
फिलहाल यह सभी आरोप जांच के दायरे में हैं।
मामले के सामने आने के बाद
संबंधित IVF सेंटर की भूमिका भी जांच के घेरे में है।
नाबालिग से मेडिकल प्रक्रिया कैसे की गई।
सहमति पत्र और दस्तावेज
इन सभी बिंदुओं पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की जांच की बात कही जा रही है।
कानून के अनुसार- नाबालिग से सरोगेसी या अंडाणु निकालना अपराध है, बिना वैध सहमति मेडिकल प्रक्रिया गंभीर अपराध मानी जाती है।
मामला POCSO, मानव तस्करी और मेडिकल एथिक्स उल्लंघन से भी जुड़ सकता है।