मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कौशल विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब भी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आगामी राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने महोत्सव की तैयारियों और उसके उद्देश्य के बारे में जानकारी ली तथा आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार लोक संस्कृति और ऐतिहासिक गौरव से जुड़े आयोजनों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

इस अवसर पर समिति की ओर से के.के. भारद्वाज, डॉ. संदीप जैन, नरेंद्र लोधी, गोविंद वर्मा, पुष्कर साहू, संतोष लोधी, अशोक चंद्राकर, देवनाथ साहु, राकेश सोनकर, हीरामन कोसले, विक्रम परमार, चंद्रशेखर साहू, गणेश राम साहू एवं दूजे राम धीवर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *