ट्रैफिक पुलिस की इंसानियत ने बचाई जिंदगी; ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गंभीर मरीज को महज 7 मिनट में पहुंचाया अस्पताल; समय पर इलाज़ मिलने से बची जान…

दुर्ग। दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने मानवता और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए एक गंभीर मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। आपात स्थिति की सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर में तत्काल ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया और भारी ट्रैफिक के बीच एंबुलेंस को बिना रुके अस्पताल तक पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि मरीज की हालत बेहद नाजुक थी और डॉक्टरों ने हर मिनट को महत्वपूर्ण बताया था। इसके बाद दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की टीम एक्टिव हुई और अलग-अलग चौकों पर जवानों की तैनाती कर रास्ता पूरी तरह खाली कराया गया। नतीजा यह रहा कि एंबुलेंस ने बेहद कम समय में अस्पताल पहुंचकर मरीज को इलाज दिलाया।

पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। शहरवासियों ने भी पुलिस की इस संवेदनशील पहल की सराहना की। दुर्ग पुलिस की यह तत्परता अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *