सजा था मंडप, लेकिन उठ गई अर्थी…

प्रेग्नेंट दुल्हन ने खाई अबॉर्शन पिल्स, इलाज के दौरान मौत

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घर में मंडप सजा था, रस्में चल रही थीं… तभी दुल्हन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच में सामने आया कि युवती करीब 4 महीने की प्रेग्नेंट थी। बताया जा रहा है कि शादी से पहले गर्भ छिपाने के लिए उसने अबॉर्शन की दवा खा ली, जिससे हालत बिगड़ती चली गई।

जानकारी के मुताबिक, युवती का किसी दूसरे युवक से अफेयर था और वह उसी के बच्चे की मां बनने वाली थी, जिससे मामला और उलझ गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।

सवाल बड़ा है:
क्या समाज का डर और दबाव ऐसी घटनाओं की वजह बन रहा है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *