नेपाल से 1,600 किमी की पदयात्रा कर छत्तीसगढ़ पहुंचे संत; राज्यपाल ने शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित…

राज्यपाल श्री रमेन डेका से सर्वोदय शांति पदयात्रा के संतों की सौजन्य भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से शुक्रवार को राजभवन (लोक भवन) में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र महाराज के नेतृत्व में संचालित सर्वोदय शांति पदयात्रा से जुड़े संतों ने सौजन्य भेंट की।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ आगमन पर संतों का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत समाज के विचार, आचरण और जीवन मूल्य समाज में शांति, सद्भाव, नैतिकता तथा मानवीय मूल्यों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने सर्वोदय शांति पदयात्रा को सामाजिक समरसता, अहिंसा और विश्व बंधुत्व का प्रेरक अभियान बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ लोगों में आपसी भाईचारे और मानवता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। राज्यपाल ने पदयात्रा की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

नेपाल से शुरू हुई 1,600 किमी की यात्रा

जानकारी के अनुसार, सर्वोदय शांति पदयात्रा नेपाल से प्रारंभ हुई है और लगभग 1,600 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए छत्तीसगढ़ पहुंची है। इस पदयात्रा का उद्देश्य देशभर में शांति, सद्भाव, अहिंसा और मानवीय मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

ये लोग भी रहे मौजूद

इस अवसर पर श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रमण संघ, रायपुर के अध्यक्ष अशोक पटवा, कार्यकारिणी अध्यक्ष विनय पटवा सहित संघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *