अन्याय के खिलाफ एकता की हुंकार: 19 फरवरी को भिलाई में देवेंद्र यादव के समर्थन में महासंगम
भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के जन्मदिन को इस बार समर्थक “संघर्ष और सम्मान दिवस” के रूप में मनाने जा रहे हैं। 19 फरवरी को प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता भिलाई पहुंचेंगे।
समर्थकों का आरोप है कि सतनामी समाज की आवाज बुलंद करने और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने की कीमत उन्हें जेल जाकर चुकानी पड़ी। उनका कहना है कि यह कार्यक्रम केवल जन्मदिन नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ एकजुटता की ऐतिहासिक घोषणा होगा।
समर्थकों का कहना है कि यह आयोजन “अन्याय के खिलाफ एकता और सम्मान की अभिव्यक्ति” होगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और प्रशासन को भी सूचना दी गई है।
आयोजकों ने दावा किया है कि पूरा प्रदेश कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा है और यह जुटान एक बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।