आयोजकों की बड़ी लापरवाही आई सामने, घटना के बाद 6 लोगों को हिरासत में लिया गया
ब्राजील। ब्राजील के साओ पाउलो प्रांत के लिमेरा शहर में बंजी जंपिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास नामक युवती को कथित तौर पर बिना सेफ्टी रोप लगाए ही पुल से नीचे छोड़ दिया गया, जिससे वह करीब 40 मीटर (लगभग 115-130 फीट) नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती को ‘स्केलेटन ब्रिज’ नामक पुल से जंप कराया जा रहा था। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती को पुल के किनारे ले जाकर नीचे छोड़ा जाता है, जबकि सुरक्षा रस्सी जमीन पर ही पड़ी दिखाई देती है। वीडियो में एक व्यक्ति को चिल्लाते हुए भी सुना जा सकता है कि “रस्सी लगाना भूल गए।”
पुलिस जांच में शुरुआती तौर पर आयोजकों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि आयोजन करने वाली टीम के पास आवश्यक अनुमति और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं था। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन पर गैर-इरादतन हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ समय पहले युवती ने सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में पोस्ट किया था, “मुझे पुल से कूदने की इजाजत किस पागल ने दी?” लेकिन कुछ ही देर बाद यह रोमांचक गतिविधि बन गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।