भिलाई। सिंधी ब्रदर मंडल की बैठक सिंधी भवन सेक्टर-04 में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता राकेश नागदेव ने की। बैठक में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सुबह 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में बताया गया कि गणतंत्र दिवस पर समाज के संरक्षक एवं मार्गदर्शक के.डी. वाधवानी, जी.डी. जसवानी, एसी छबलानी, अशोक मूलचंदानी एवं सुरेश रतनानी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों के साथ अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, जो आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
कार्यक्रम प्रभारी उदयदास दावड़ा ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में कलाकार दिलीप खटवानी, राकेश नागदेव, मनोहर, अजय सचदेव, सुशील मलखानी, राजकुमार खटवानी, हरिरामानी, श्रीमती निशा, सुरेश नागदेव, नरेश माखीजानी, संतोष मेहरचंदानी, हरिश आर्य, संजय होतवानी, रमेश लालवानी, ठाकुर साधवानी, अनिल दावड़ा सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।