रूस पर यूक्रेन का अब तक का बड़ा ड्रोन हमला; मॉस्को में भारतीय नागरिक समेत चार की मौत…

600 से ज्यादा ड्रोन से दहला रूस, कई इलाके निशाने पर; भारतीय दूतावास ने मौत की पुष्टि की

मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन ने रूस पर अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक को अंजाम दिया है। रूसी अधिकारियों के मुताबिक मॉस्को और आसपास के इलाकों पर सैकड़ों ड्रोन दागे गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि हमले में एक भारतीय नागरिक की जान गई है और तीन अन्य भारतीय घायल हुए हैं। दूतावास के अधिकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं और रूसी प्रशासन के संपर्क में हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि बीते 24 घंटों में देशभर में 550 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए। मॉस्को के मेयर Sergei Sobyanin ने बताया कि राजधानी की ओर बढ़ रहे दर्जनों ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने रोका, लेकिन कुछ ड्रोन रिहायशी इलाकों तक पहुंच गए जिससे भारी नुकसान हुआ।

हमले के बाद मॉस्को के कुछ एयरपोर्ट्स पर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। कई इमारतों और औद्योगिक परिसरों को नुकसान पहुंचा है। रूसी प्रशासन ने इसे नागरिक इलाकों पर हमला बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने इस हमले को “जायज जवाब” बताया है। उनका कहना है कि हाल के दिनों में रूस द्वारा की गई भारी मिसाइल और ड्रोन बमबारी के बाद यूक्रेन ने जवाबी कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *