बस्तर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की फेसबुक पोस्ट से विवाद
BJP महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने दर्ज कराई शिकायतबस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कांग्रेस नेता की एक फेसबुक पोस्ट को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है।बता दें कि बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने सोशल मीडिया पर महिला आरक्षण को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए लिखा-
अनपढ़ की औलादों, 2023 में माता-बहन-पत्नी आरक्षण बिल पास हो चुका था, कल वाला डार्लिंग बिल था इसलिए देश ने नकार दिया।इस पोस्ट के वायरल होते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा ने कड़ा विरोध जताया।BJP महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने पहुंचे और कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, बस्तर जिले के SP महेश्वरी नाग ने कहा कि मामले में लिखित शिकायत मिली है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस बयान के बाद जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। BJP इसे महिला सम्मान से जोड़कर कांग्रेस पर हमला कर रही है, जबकि अब सभी की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।