धमतरी। धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई जब मराठापारा बस्ती में करीब 10 फीट लंबा अजगर अचानक घुस आया। अजगर को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
हालांकि, ग्रामीणों ने घबराने के बजाय समझदारी दिखाई और मिलकर अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू में लिया। इसके बाद वन विभाग की मदद से उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।
इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों की सतर्कता और सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया।