बीएसपी रिटेंशन स्कीम पर भिलाई में खुशी की लहर; कामिल रॉबर्ट एंथोनी सहित वार्ड 69 के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई…

पुरानी दरों की बहाली और थर्ड पार्टी को राहत देने के निर्देश का स्वागत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रेमप्रकाश पाण्डेय और सांसद विजय बघेल के प्रति जताया आभार

भिलाई। बीएसपी की रिटेंशन स्कीम में पुरानी दरें बहाल करने और थर्ड पार्टी को भी 6 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से लाभ देने के निर्देश पर पूर्व पार्षद एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री कामिल रॉबर्ट एंथोनी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय और दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया है। इस निर्णय का सेक्टर-9, वार्ड क्रमांक 69 के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत करते हुए तीनों नेताओं को बधाई दी है।

कामिल रॉबर्ट एंथोनी ने कहा कि बीएसपी टाउनशिप में रहने वाले परिवार लंबे समय से रिटेंशन स्कीम की बढ़ी हुई दरों को लेकर परेशान थे। इस समस्या के समाधान के लिए प्रेमप्रकाश पाण्डेय और सांसद विजय बघेल द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष विषय उठाना सराहनीय पहल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए पुरानी दरें लागू करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसका लाभ केवल मूल आवंटियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि थर्ड पार्टी को भी पुरानी दरों का लाभ मिलेगा। इससे बड़ी संख्या में प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने आगे कहा कि भिलाई की जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना जनप्रतिनिधियों की सकारात्मक भूमिका को दर्शाता है। वार्ड 69 के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे बीएसपी टाउनशिप के अनेक परिवारों को राहत मिलने का रास्ता खुलेगा।
कामिल रॉबर्ट एंथोनी एवं सेक्टर-9, वार्ड 69 के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रेमप्रकाश पाण्डेय और सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि बीएसपी प्रबंधन जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी कर पुरानी दरों को लागू करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *