सोशल मीडिया को लेकर पति ने पत्नी को डांटा तो पत्नी ने दे दी अपनी जान…

भिलाई में पारिवारिक कलह ने ली महिला की जान, सोशल मीडिया शौक को लेकर पति से था विवाद…

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। भिलाई निवासी अंजली साव (35 वर्ष) ने पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर अपनी इह लीला समाप्त कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील्स बनाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

मृतका अंजली साव गृहिणी थीं और सोशल मीडिया पर डांस वीडियो व रील्स बनाने में सक्रिय रहती थीं। उनके पति पप्पू साव, जो पेशे से मजदूर हैं, को पत्नी की यह गतिविधि पसंद नहीं थी।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी।
पड़ोसियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ चुका था कि अंजली मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थीं और कई बार रोते हुए देखी जाती थीं।

जानकारी के अनुसार दिसंबर 2025 में भी अंजली ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय परिजनों ने समय रहते उन्हें बचा लिया था। इसके बाद भी पारिवारिक हालात सामान्य नहीं हो सके।

30 जनवरी को सुबह बच्चे ट्यूशन के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान अंजली घर में अकेली थीं। शाम को जब परिवार के अन्य सदस्य लौटे तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस को अवगत कराया गया पुलिस जांच में क्या सामने आया मामले की सूचना पर छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को डिस्ट्रिक्ट अस्पताल दुर्ग भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव को घटना का मुख्य कारण बताया गया है। पति पप्पू साव से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी प्रकार की आपराधिक साजिश के संकेत नहीं मिले हैं और मामला आत्महत्या का दर्ज किया गया है।

इलाके में बढ़ती घटनाओं से चिंता दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में बीते पांच दिनों में तीन आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में पारिवारिक झगड़े और निजी तनाव प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।
यह घटनाएं समाज में बढ़ते मानसिक दबाव और पारिवारिक संवाद की कमी की ओर इशारा करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *