केरल का अगला CM कौन? कांग्रेस में सस्पेंस बरकरार; वेणु गोपाल-सतीशन खेमों की लॉबिंग तेज़…

केरल। केरल में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद भी मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला नहीं हो पाया है। केसी वेणुगोपाल, V.D. Satheesan और रमेश चेन्नीथाला के समर्थकों ने दिल्ली में लॉबिंग तेज कर दी है, जबकि अंतिम फैसला राहुल गांधी और कांग्रेस हाईकमान को लेना है।

केरल में UDF की ऐतिहासिक जीत के एक हफ्ते बाद भी मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। कांग्रेस हाईकमान अब तक किसी एक चेहरे पर सहमति नहीं बना पाया है, जिससे पार्टी के भीतर खींचतान खुलकर सामने आने लगी है।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे V.D. Satheesan और के सी वेणुगोपाल को माना जा रहा है, जबकि वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथाला का नाम भी चर्चा में है। दिल्ली में लगातार बैठकों और नेताओं से बातचीत का दौर जारी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस विधायकों और समर्थकों के बीच पोस्टर वॉर भी शुरू हो गई है। अलग-अलग गुट अपने पसंदीदा नेता के समर्थन में प्रदर्शन और अभियान चला रहे हैं, जिससे पार्टी की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ रही है।

KPCC अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी जल्द ही अंतिम फैसला लेंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं से संयम बरतने और विवादित गतिविधियों से बचने की अपील भी की है।

वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस की देरी पर तंज कसना शुरू कर दिया है। BJp नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस अपने ही मुख्यमंत्री चेहरे पर फैसला नहीं ले पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *