तमिलनाडु में नई सियासी तस्वीर: CM विजय ने MK स्टालिन से की मुलाक़ात…

ऐतिहासिक चुनाव जीत के बाद तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने पूर्व CM और DMK प्रमुख एमके स्टालिन से उनके चेन्नई स्थित आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख‌ एम के स्टालिन से चेन्नई के अलवरपेट स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात विजय के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद हुई है।

मुलाकात के दौरान स्टालिन और उनके बेटे उदय निधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) ने विजय का स्वागत किया। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में विजय हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिखे, जबकि दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक “कर्टसी कॉल” थी, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे तमिलनाडु की नई राजनीतिक दिशा से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की दशकों पुरानी DMK-AIADMK राजनीति को बड़ा झटका दिया है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विजय आने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले विभिन्न दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने PMK और अन्य नेताओं से भी संपर्क साधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *