भिलाई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों, शोभायात्राओं और महापूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने विभिन्न आयोजनों में शामिल होकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं तथा पूजा-अर्चना कर प्रदेश व शहर की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रमों में विजय बघेल (दुर्ग सांसद) और ललित चंद्राकर (दुर्ग ग्रामीण विधायक) सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शिव बारात में उमड़ा उत्साह
इसी क्रम में वे बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा आयोजित भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात में भी शामिल हुए। श्रद्धालुओं के साथ चलकर उन्होंने धार्मिक उत्साह, सहभागिता और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कई प्रमुख मंदिरों में किए दर्शन
महाशिवरात्रि के अवसर पर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने शहर के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इनमें प्रमुख रूप से –
वृन्दावन नगर कैंप-1 शिव मंदिर
नेहरू नगर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर
सेक्टर-7 शम्भू महादेव मंदिर
सेक्टर-6 श्री पिपलेश्वर महादेव शिव मंदिर
शामिल हैं। यहां आयोजित महापूजा, पालकी यात्रा और महाप्रसादी कार्यक्रमों में भी उन्होंने भाग लिया।
सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका
इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ शहर में सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में लगातार सक्रिय रहते हैं। विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता को सामाजिक सद्भाव, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रोत्साहन के रूप में देखा जाता है।