पत्नी से धोखे के बाद महिलाओं से नफ़रत करने लगा श्याम, पीछे से किया हमला; आगरा में आरोपी गिरफ्तार
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में महिलाओं पर हमला करने वाले आरोपी श्याम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी से मिले धोखे और मानसिक तनाव के कारण उसके मन में महिलाओं के प्रति नफरत पैदा हो गई थी।
आरोपी ने स्वीकार किया कि 22 फरवरी को वह घर से बाहर निकला था। रास्ते में एक महिला से कहासुनी हो गई, जिसके बाद वह गुस्से में आ गया और पीछे से महिला के प्राइवेट पार्ट में चाकू से हमला कर दिया।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसे पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उत्तर प्रदेश पुलिस के हरिपर्वत क्षेत्र के एसीपी अक्षय महाडिक ने बताया कि आरोपी अपने घर पर नहीं मिल रहा था और उसके पास मोबाइल भी नहीं था। घटना के बाद वह लगातार ठिकाना बदल रहा था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
मामले की जांच जारी है।