भिलाई। दुर्ग जिला अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी के अंतर्गत संचालित 69 कंडम सिटी बसों की नीलामी मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएसटीसी) के माध्यम से की जा रही है। इन बसों की खरीद के लिए केवल एमएसटीसी पोर्टल पर पंजीकृत (रजिस्टर्ड) बिडर ही नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
नीलामी प्रक्रिया ऑक्शन क्रमांक 25-26/53782 के तहत आयोजित की जाएगी। यह नीलामी 9 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक एमएसटीसी के ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म पर संपन्न होगी।
नीलामी से संबंधित सभी नियम, शर्तें एवं विस्तृत जानकारी एमएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट (www.mstcindia.co.in) पर उपलब्ध है। इच्छुक बोलीदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई है।