फार्म हाउस में छत्ता गिरने से भड़का झुंड, साथी मजदूरों ने भागकर बचाई जान
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी के एक फार्महाउस से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मधुमक्खियों के हमले में एक बुजुर्ग मजदूर की जान चली गई। घटना फार्म हाउस में काम के दौरान हुई, जब अचानक मधुमक्खियों का छत्ता गिर गया और हजारों की संख्या में मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं।
मौके पर मौजूद मजदूरों के अनुसार, छत्ता गिरते ही मधुमक्खियों ने वहां काम कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। हमले से घबराकर अन्य मजदूर और ट्रैक्टर ड्राइवर किसी तरह जान बचाकर भाग निकले, लेकिन 60 वर्षिय बुजुर्ग रमेश भोई मजदूर गंभीर रूप से डंक लगने के कारण मौके पर ही गिर पड़े।
मैनेजर भाविक टांक मैं बुजुर्ग को मधुमक्खियां से बचाने के लिए पानी डाला कंबल डाला और उन्हें तत्काल रसमड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने दुर्ग रेफर कर दिया, बुजुर्ग को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन ज्यादा डंक लगने और हालत बिगड़ने के चलते उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विशेषज्ञों के अनुसार, मधुमक्खियों के झुंड के हमले बेहद खतरनाक होते हैं और बड़ी संख्या में डंक लगने पर जान का खतरा बढ़ जाता है।
फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फार्म हाउस क्षेत्र में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।