दुर्ग जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कल ‘चावल और आवास दिवस’ का आयोजन…

कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर जनभागीदारी से होंगे कार्यक्रम, लंबित प्रकरणों का होगा निपटारा

दुर्ग। दुर्ग जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कल ‘चावल और आवास दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निर्देश दिए हैं कि यह कार्यक्रम व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सीधे तौर पर जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके।

इस आयोजन के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी गतिविधियां आयोजित होंगी। सुशासन तिहार के अंतर्गत मनरेगा और आवास योजना के लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। साथ ही, आवास निर्माण को लगभग 90 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में हितग्राहियों को उनके खातों में राशि हस्तांतरण की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘मोर गांव मा पानी, मोर नवा तरिया’ योजना के तहत नए तालाबों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।

प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *