Anthropic के AI मॉडल Fable 5 और Mythos 5 पर बैन क्यों लगा? जानिए पूरा विवाद
वॉशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी के सबसे उन्नत AI मॉडल Claude Fable 5 और Claude Mythos 5 को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इन मॉडलों की पहुंच पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए, जिसके बाद कंपनी को दुनियाभर में इनकी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ीं।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब इन मॉडलों में कथित तौर पर ऐसी क्षमताएं पाई गईं, जिनका इस्तेमाल सॉफ्टवेयर की कमजोरियां खोजने और सुरक्षा प्रणालियों को तोड़ने (जेलब्रेक) के लिए किया जा सकता था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संबंध में चिंताएं अमेरिकी प्रशासन तक पहुंचीं और फिर सरकार ने तत्काल कार्रवाई की।
अमेरिकी वाणिज्य विभाग के निर्देश के बाद विदेशी नागरिकों के लिए इन मॉडलों की पहुंच रोक दी गई। चूंकि कंपनी चुनिंदा यूजर्स को अलग-अलग ब्लॉक नहीं कर सकती थी, इसलिए Anthropic ने Fable 5 और Mythos 5 को सभी यूजर्स के लिए ही बंद कर दिया।
वहीं Anthropic ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि जिन सुरक्षा खामियों का हवाला दिया गया, वे नई या असाधारण नहीं थीं और अन्य बड़े AI मॉडलों में भी इसी तरह की क्षमताएं मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि सरकार की कार्रवाई जरूरत से ज्यादा कठोर है।
इस पूरे घटनाक्रम ने AI सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी संप्रभुता को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में AI मॉडलों पर सरकारी नियंत्रण और सख्त हो सकता है।
मुख्य बातें
▪️ Anthropic के Fable 5 और Mythos 5 मॉडल विवादों मे
▪️ अमेरिकी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर प्रतिबंध लगाए
▪️ विदेशी नागरिकों की पहुंच रोकी गई
▪️ कंपनी ने वैश्विक स्तर पर मॉडल बंद किए
▪️ AI सुरक्षा और सरकारी नियंत्रण पर नई बहस शुरू