वायरल वीडियो के बाद अहिवारा पटवारी सस्पेंड; 45 हजार रिश्वत लेने का आरोप…

रिश्वत लेना पड़ा भारी, नौकरी से धोना पड़ा हाथ

अहिवारा। दुर्ग जिले में जमीन-बंटवारे के एवज में 45 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में अहिवारा के पटवारी लेकेश्वर सिंह ठोकर को निलंबित कर दिया गया है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर जांच कराई गई, जिसमें प्रारंभिक तौर पर आरोपों की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय अहिवारा रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *