बंगाल हार के बाद ममता के साथ दिखे अखिलेश: कोलकाता में बोले- संघर्ष खत्म नहीं हुआ…

कोलकाता। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से उनके कोलकाता स्थित आवास पर मुलाकात की। बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को मिली हार के बाद यह मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है।

मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि “दीदी, आप हारी नहीं हैं। लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी होती है और संघर्ष जारी रहना चाहिए।” उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को एकजुट होकर जनता के मुद्दों पर लड़ाई लड़नी चाहिए।

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच चुनाव परिणाम, विपक्षी एकता और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चा हुई। अखिलेश यादव ने चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

ममता बनर्जी ने भी अखिलेश यादव का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत चलती रहती है, लेकिन जनता के अधिकारों की लड़ाई कभी खत्म नहीं होती।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुलाकात विपक्षी दलों के बीच नए समीकरणों का संकेत हो सकती है। आने वाले समय में गैर-भाजपा दलों की एकजुटता को लेकर चर्चाएं और तेज हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *